मटन नहीं देने पर जवानों ने एक युवक की बेरहमी से की पिटाई

मटन नहीं देने पर जवानों ने एक युवक की बेरहमी से की पिटाई
Spread the love

बीजापुर

बकरा काटकर मटन नहीं देने पर जवानों के द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक और उनके परिजनों का आरोप है कि जवानों ने युवक को बेहोश होते तक मारा है। बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को मद्देड अस्पताल से बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल युवक का नाम रामचंद्रम एलेल बताया जा रहा है। इधर मद्देड थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की ने कहा कि जवानों पर लगाये गए आरोप बेबुनियाद है। तस्दीक के लिए थाने बुलाया गया था। बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि मामले की जाँच होगी। दोषी पाए जाने पर जवानों पर कार्रवाई होगी।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!