छतीसगढ़ निगम चुनाव: पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे के साथ फ्लैग मार्च किया

छतीसगढ़ निगम चुनाव: पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे के साथ फ्लैग मार्च किया
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में निगम चुनावों को लेकर प्रचार का शोर थम चुका है। 21 दिसंबर के दिन मतदाता घरों से निकलेंगे अपनी पसंद का जनप्रतिनिधी चुनने। इससे पहले पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे के साथ फ्लैग मार्च किया। शहर के लगभग सभी वार्डों से होते हुए यह मार्च गुजरा। इस मार्च के जरिए पुलिस ने यह संदेश दिया कि वो पूरी तरह से तैयार है, शांति पूर्ण चुनाव करवाने के लिए। मतदान के बाद नतीजे 24 दिसंबर को आएंगे। इस बार चुनाव में खास बात मतपत्रों से वोट डालने की प्रक्रिया है। जनता अपने इलाके पार्षद प्रत्याशी का चुनाव करेगी। इसके बाद चुनकर आए पार्षदों में से महापौर चुना जाएगा। यह नई टीम इसके बाद प्रदेश के सभी शहरों की व्यवस्था देखेगी। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने आखिरी दिन कई सभाएं की। भाजपा नेताओं ने भी कोई कसर प्रचार के लिए नहीं छोड़ी। अब फैसला जनता करेगी। यह निगम चुनाव कांग्रेस की एक साल की सरकार के मिनी रिव्यू के तौर पर भी देखा जा रहा है हालांकि इस चुनाव स्थानीय स्तर के मसले ज्यादा हावी हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!