भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे जगत प्रकाश नड्डा

नई दिल्ही
भाजपा के कार्यकरी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पार्टी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा कार्यालय में नामांकन के वक्त अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। दोपहर बाद नड्डा को अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की जाएगी। परीक्षा पर चर्चा के बाद पीएम दोपहर बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। निर्वाचण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पीएम मुख्यालय में ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। नड्डा का चयन साढ़े पांच साल के लिए किया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि जेपी नड्डा देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुने जाएंगे। भाजपा के कार्यकरी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की पार्टी अध्यक्ष पद पर सोमवार को ताजपोशी होगी। माना जा रहा है कि आम सहमति से उन्हें पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। इसके लिए वर्तमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। उनके अलावा पार्टीशासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय संगठन से जुड़े नेता, राज्यों के अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।