बस्ती व मऊ के पूर्व सांसद, विधायक सहित दर्जनों नेता सपा में शामिल

बस्ती व मऊ के पूर्व सांसद, विधायक सहित दर्जनों नेता सपा में शामिल
Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने असम एनआरसी में हिन्दुओं की ज्यादा संख्या देखकर देश का संविधान बदल दिया। कहा कि एनआरसी से हिन्दुओं को राहत देने के लिए ही भाजपा सरकार नागरिकता कानून (सीएए) लेकर आई है। अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी, बस्ती के पूर्व सांसद, दो पूर्व विधायक, छह जिला पंचायत सदस्य व कई पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को सपा का दामन थाम लिया।

सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जैसे-जैसे मौसम खुलेगा, बदलाव आता जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब आप लोग बस्ती से गाडि.यों में निकले तो सरकार के लोग गाडियां ही गिनते रह गए। भाजपा पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अच्छा किया कि टोल प्लाजा पर पहले ही पैसा दे दिया, वरना वहां गाड़ियाँ रुकतीं तो न जाने कौन सी खबर बन जाती। अखिलेश ने कहा, ये शुरुआत है नए साल की, और हमारा-आपका नया साल तब आएगा, जब यूपी में सपा की सरकार बन जाएगी। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि आय दोगुनी हो जाएगी, लेकिन नहीं हुई।

आज यूपी साइबर और अन्य अपराधों में नंबर वन है। सपा ने लैपटॉप दिया और उन्होंने शौचालय दिया। अखिलेश ने कहा कि सपा का लैपटॉप अभी भी चल रहा है लेकिन उनका शौचालय बंद हो गया। भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर सभी को लाइन में लगा दिया। अखिलेश ने कहा, बताओ क्या नोटबन्दी से काला धन बाहर आया? आतंकवाद की कमर टूटी? ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब एक फिर से यह सरकार जनता को लाइन में लगाने की तैयारी कर रही है। अखिलेश ने सीएए और एनआरसी पर सवाल उठाते हुए कहा, असम में जब भाजपा को पता चला कि एनआरसी में हिन्दू ज्यादा हैं तो उन्होंने संविधान बदल दिया।

कहर कि आज भी ऐसे लोग हैं जो उस जमाने में पैदा हुए, जब कैलेंडर भी नहीं था। गांवों में लोगों के पास उनके घरों के कागजात नहीं हैं। गरीब ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजा-महाराजाओं के पास भी उनकी संपत्ति के कागज नहीं हैं। सपा मुखिया ने कहा, मुसलमान भाइयों के साथ ही गरीब जनता भी सीएए और एनआरसी के खिलाफ है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस ने कभी जाति के आधार पर जनगणना नहीं होने दी। भाजपा अंग्रेजों की ’बांटों और राज करो’ की नीति पर चल रही है। सपा का सिद्धान्त सब को साथ लेकर चलने का है, लेकिन भाजपा ने इस सिद्धांत को भी चोरी कर लिया।

भाजपा ने टीवी पर कहा, सब का साथ सब का विकास और लोगों ने मान लिया। अखिलेश ने कहा, सीएम योगी नाम अच्छा बदलते हैं। घाघरा का नाम बदलने से पानी बदला या उसके किनारे रहने वाले लोग बदल गए? कहा कि हमारी सरकार ने सबसे सुंदर लोक भवन बनवाया। कहा कि जो अपने नेता का सम्मान नहीं करते, वो देश या प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर नहीं ले जा सकते। आज भी सरकार हमारे पुराने काम कर रही है, नया कुछ नहीं किया। आने वाले समय में यूपी में नई सरकार सपा की बनेगी।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!