शादी टूटने से गुस्साए लड़के ने की मां-बेटी को जलाने की कोशिश

शादी टूटने से गुस्साए लड़के ने की मां-बेटी को जलाने की कोशिश
Spread the love

मुंबई

महाराष्ट्र के पालघर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक महिला और उसकी बेटी को जिंदा आग के हवाले करने की कोशिश की। दरअसल महिला की बेटी से उसकी शादी होने वाली थी जो अब टूट गयी थी। आरोपी की पहचान भैरो सिंह राठौर के रूप में हुई है जो अजमेर का रहने वाला है। इस मामले में पालघर थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकार दशरथ पाटिल के अनुसार भैरों सिंह शुक्रवार को पालघर पहुंचा था।

पालघर की लड़की से उसकी शादी तय हुई थी जो किन्हीं कारणों से टूट गयी थी। मिली जानकारी के अनुसार जब लड़की वालों को पता चला की लड़का बेरोजगार है तो उन्होंने इस शादी को तोड़ दिया। शादी तोडऩे के बाद लड़के ने लड़की को सोशल मीडिया पर भद्दी बातें भी बोली थी।

उसके खिलाफ लड़की के परिजनों ने पालघर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इसी घटना के बाद आरोपी ने लड़की के परिजनों को धमकी दी थी कि उन्हें इसका बेहद बुरा अंजाम भुगतना होगा। उसने खुलेआम धमकी देते हुए कहा था कि वह लड़की और उसकी मां को जिंदा जला देगा। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जब वह पेट्रोल भरी बॉटल लेकर लड़की के घर की तरफ जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक आपराधिक केस भी दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों हिंगनघाट कॉलेज में प्राध्यापिका के पद पर कार्य करने वाली एक 24 वर्षीय शादीशुदा महिला पर भी एक मनचले ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी जिसके बाद कुछ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते हुए इस महिला की अस्पताल में मौत हो गई थी। यह महिला 40 प्रतिशत तक जल गयी थी

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!