मुंबई के चेंबूर में दो गुटों की बीच झड़प, छह लोग घायल

मुंबई
चेंबूर के मुकुंद नगर इलाके में दो गुटों के बीच झड़प में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी। वहां मौजूद लोगों ने बताया सामान्य बातचीत करते-करते अचानक लड़ाई ने हिंसा का रूप ले लिया। ये लोग दो गुटों में बंट गये और एक दूसरे को पीटने और पत्थर फेंकने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने हिंसा को भड़काया था जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से मिलकर बातचीत कर रही है, जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। ताजा मिली जानकारी के अनुसार इस हिंसक झड़प में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
इस झड़प के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने इस हिंसक घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस स्थानीय लोगों से बात कर हिंसा के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।