पड़ोसन से वृद्ध को हुआ प्यार, वेलेंटाइन डे पर किया इजहार

पड़ोसन से वृद्ध को हुआ प्यार, वेलेंटाइन डे पर किया इजहार
Spread the love

अहमदाबाद

प्यार कभी भी किसी से भी कोई भी उम्र में हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में सामने आया है। यहां वेलेंटाइन डे के दिन 64 वर्षीय वृद्ध को पड़ोसी महिला से प्रपोज करने पर जेल की हवा खानी पड़ी है। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। इस मामले में वकील की जिरह के बाद उसे जमानत मिल गई।

गुजरात में अहमदाबाद के वस्त्राल निवासी 64 वर्षीय महेश मोदी नामक वृद्ध 39 वर्षीय महिला के पड़ोस में रहता हैं। इसके पहले भी अमराईवाडी क्षेत्र में भी यह दोनों पड़ोस में रहते थे। यहां महिला पति और अपनी बेटियों के साथ रहती थी। वृद्ध महिला के घर आया जाया करता था, लेकिन महिला को क्या पता था कि वृद्ध उसे मन ही मन में ही मन में प्यार करने लगा है।

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले सीनियर सिटीजन महेश मोदी ने महिला के घर जाकर उससे अपने प्यार का इजहार किया। महिला के इन्कार करने पर वह अपने घर वापस आ गया। दूसरे दिन वेलेंटाइन डे पर महेश मोदी ने महिला को मनाने के लिए फोन पर संपर्क किया। फोन पर वृद्ध की इस मांग से नाराज महिला रोने लगी। बेटी के पूछने पर महिला ने सारा माजरा कह सुनाया, तो बेटी ने वृद्ध को फोन कर खरीखोटी सुना दी।

पति के घर आने पर महिला ने इसकी जानकारी उसे दे दी। बाद में पति के कहने पर मामला वस्त्राल पुलिस थाने में पहुंच गया। इस मामले में शिकायत दर्ज कर वस्त्राल पुलिस ने वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने वृद्ध को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट में वृद्ध को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया है। इस घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!