भाजपा का आरोप, गुजरात में जातिवादी जहर फैला रही है कांग्रेस

भाजपा का आरोप, गुजरात में जातिवादी जहर फैला रही है कांग्रेस
Spread the love

अहमदाबाद

गुजरात में आरक्षण के विरोध और समर्थन के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या ने गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस गुजरात में जातिवादी जहर फैलाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने संविधान, गांधीजी और सरदार पटेल का अपमान किया हैं।

पंड्या ने गुजरात सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा आरक्षण के बारे में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बारे में जनता को गुमराह कर रही है। भरत पंड्या ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और सातव ने हमेशा नर्मदा योजना को रोकने का प्रयास किया है। अब कांग्रेस गुजरात में जाति व कौमवाद के नाम पर समाज में जातिवाद का बीजारोपण कर रही है। गुजरात की जनता यह सब समझ रही है कि कांग्रेस भाजपा पर झूठे आरोप मढ़ने की कोशिश कर रही है।

पंड्या ने कहा कि यह सामान्य बाबत है कि कोई भी सरकार अपने राज्य में आंदोलन नहीं चाहती। कांग्रेस प्रत्येक बाबत में दोमुंही बात करती है। कांग्रेस के नेताओं के मुंह से संविधान, गांधीजी और सरदार पटेल की बात शोभा नहीं देती। कांग्रेस ने हमेशा इनके साथ अन्याय, अवमूल्यन और अपमान किया हैं। जिस कांग्रेस ने संविधान में 86 बार संशोधन और 50 बार 356 का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक सरकारो को हटाने का काम किया है।

कांग्रेस ने ही देश में 635 दिनों तक आपातकाल लगा कर मीडिया पर प्रतिबंध लगाकर लाखों लोगों को जेल में डाल दिया। वहीं, कांग्रेस अब विविध कार्यक्रमों और बयानों द्वारा समाज में जहर फैला रही हैं। यह कांग्रेस ही है, जिसने 41 वर्षों तक सरदार पटेल को भारत रत्न का खिताब नहीं किया। संसद में चित्र नहीं लगाने दिया और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को कबाड़ कहा।

पंड्या ने कहा कि गुजरात सरकार ने पहली अगस्त, 2018 के परियत्र को सुषुप्त कर सभी समाज की बेटियों को नौकरी देने का रास्ता साफ किया हैं। इस निर्णय का विरोध कर कांग्रेस को समाज में जहर फैलाने का काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जोड़ने का प्रयास किया है तो कांग्रेस को तोड़ने में रुचि हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ओबीसी विधेयक को संविधान का दर्जा दिया हैं। पंड्या ने कांग्रेस के नेताओं के अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह अनुचित है। दौरे से सांस्कृतिक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!