15 साल से फरार अंडरवर्ल्‍ड डॉन रवि पुजारी को आज लाया जाएगा भारत

15 साल से फरार अंडरवर्ल्‍ड डॉन रवि पुजारी को आज लाया जाएगा भारत
Spread the love

मुंबई/बेंगलुरु

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 15 साल से फरार चल रहे अंडरवर्ल्‍ड डॉन रवि पुजारी को  सेनेगल से भारत लाया जा सकता है। रवि पुजारी को पिछले महीने अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार होने के बाद पुजारी अचानक गायब हो गया। कहा जा रहा है कि पुजारी को कर्नाटक पुलिस और सेनेगल के अधिकारियों ने एक संयुक्त कार्रवाई में वहां के एक गांव से गिरफ्तार किया।

पिछले दिनों सेनेगल की सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यार्पण के खिलाफ पुजारी की अर्जी कारिज कर दी थी। इसके बाद पुजारी के पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा था। रवि पुजारी लगभग 15 साल से भारत से फरार था। पुलिस फिरौती, हत्‍या, ब्‍लैकमेल और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। उस पर कई बॉलीवुड सितारों से फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ करीब 200 मामलों को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। पिछले महीने कर्नाटक पुलिस ने रवि पुजारी के एक करीबी आकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुजारी की लोकेशन बुर्किना फासो में मिली थी, जिसके बाद उसे ट्रैक करते हुए सेनेगल से पकड़ा गया। पिछले साल गुजरात से विधायक और दलित नेता जिग्‍नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्‍हें रवि पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है। रवि पुजारी एक समय छोटा राजन के लिए काम करता था। इससे पहले ये दोनों 1990 तक दाऊद इब्राहिम के साथ थे। छोटा राजन को नवंबर 2015 में इंडोनेशिया से पकड़ा गया था। वो अभी जेल में बंद है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!