पुणे में मनसे के कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन NRC’ शुरू किया

पुणे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे से अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने के लिए एक अभियान चलाया। इस दौरान वे सभी लोगों से नागरिकता का सबूत मांग रहे हैं। तना ही नहीं मनसे ने दावा किया कि तीन अवैध लोगों को पकड़ा भी गया है।
एमएनएस की पुणे इकाई के अध्यक्ष अजय शिंदे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीन अवैध अप्रवासियों को पकड़ा और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने कहा, यह हमारे ऑपरेशन का पहला चरण है कि अवैध आप्रवासियों को बाहर निकालो। शनिवार को हमने तीन संदिग्ध अवैध प्रवासियों को पकड़ा और हमने उन्हें पुणे पुलिस को सौंप दिया।
कुछ परिवार उस इलाके से भाग गए, जहां हमने तलाशी अभियान चलाया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय शिंदे ने कहा कि उनके पास पर्याप्त ‘सबूत’ हैं कि पुणे में अवैध प्रवासी हैं। उन्होंने कहा, ‘हम पुणे और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध अवैध प्रवासियों पर नजर रख रहे थे। हमारी जानकारी है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी कामगार हैं, जो अवैध रूप से रह रहे हैं।
MNS कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपना स्वघोषित ‘ऑपरेशन NRC’ लॉन्च किया। पुणे के धनकवड़ी इलाके में ‘अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का आंदोलन’ शुरू किया गया। इस दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने कुछ घरों में घुसकर मारपीट की।