प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में पहुंचे CM रावत

प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में पहुंचे CM रावत
Spread the love

हरिद्वार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में राज्यभर से आए लगभग ढाई सौ मंडल अध्यक्षों और लाध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति और संगठन की बारीकियों के बारे में समझाया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।

इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कौशल के बारे में भी बताया। हालांकि इस कार्यक्रम को 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने 2022 की तैयारी का आगाज बताया लेकिन सीएम ने इसे चुनाव से जोड़कर देखने से साफ इनकार कर दिया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!