RSS प्रमुख मोहन भागवत आज जाएंगे देवघर

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज जाएंगे देवघर
Spread the love

रांची

आरएसएस( राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ) के प्रमुख मोहन भागवत आज रांची से देवघर जाएंगे। वहां जाकर वह गांवो में संघ का प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार, भागवत ने कहा कि संघ अब गांवो की ओर चलेगा। संघ समाज की कुरीतियों से लड़ते हुए भारत की पारंपरिक आदर्श परिवार संस्था को मजबूत करने की दिशा में अपना योगदान देंगे।

इसके साथ ही संघ की शाखाओं का विस्तार गांवो तक होगा। भागवत ने रविवार को कुटुंब प्रबोधन के संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय समाज परिवार पर आधारित रही है। आजकल का परिवार बच्चों को एकांकी और वृद्धों को वृद्धाश्रम की और जाने को मजबूर करता है। बता दें कि भागवत पिछले 5 दिनों से झारखंड के दौरे पर हैं।

पिछले 5दिनों तक चले संघ समागम में भागवत ने संगठन के विस्तार से लेकर गतिविधियों तक की समीक्षा की। साथ ही बेंगलुरु में होने वाली प्रतिनिधि सभा को लेकर उत्तर-पूर्व के पदाधिकारियों के साथ भावी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!