नशे की हालत में पिता ने बेटे पर किया चाकू से वार

जमशेदपुर
झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नशे की हालत में एक पिता ने अपने बेटे पर चाकू से वार कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव की है। इस गांव के रहने वाले सावन टुडू देर रात शराब के ठेके पर शराब पी रहा था।
जब बेटा बिंदु टुड उसे बुलाने गया तो पिता सावन बेटे से झगड़ा करने लगा। बहस इतना बढ़ गई कि पिता ने गुस्से में आकर अपने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया। इस घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी।
लोगों ने घायल और खून से लथपथ बिंदु को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने आरोपी पिता पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।