पेट से निकली 13 किलो की किडनी

मुंबई
ब्रह्मांड के रहस्यों की तरह ही मनुष्य के का शरीर भी रहस्यों से भरा पड़ा है। मानव शरीर के अंदरूनी अंगों में क्या चल रहा है इसका पता लगाना भी आसान नहीं है। मानव शरीर को लेकर भी चिकित्सा जगत से आये दिन कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली खबरें आती रहती हैं। एक ऐसी ही चौंकाने वाली खबर मुंबई से भी आयी है।
यहां एक मरीज के पेट से 13 किलो की किडनी निकाली गयी है। डॉक्टरों के अनुसार ये एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी होती है जो काफी तकलीफदेय होती है। एक सामान्य व्यक्ति की किडनी का वजन 120 से 150 ग्राम तक होता है। लेकिन मुंबई के डॉक्टर तब हैरान रह गए जब उन्होंने किडनी की समस्या से परेशान इस मरीज के पेट का ऑपरेशन कर एक 7 किलो की किडनी निकाली, दूसरी किडनी का वजन भी 5.8 किलो था।
इन दोनों किडनी का कुल वजन 12.8 किलो था। डॉक्टरों ने बताया कि ये मरीज ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलिसिस्टिक किडनी डिजीज (एडीपीकेडी) से पीडि़त था, जिसके कारण उसे खाने-पीने और चलने-फिरने में काफी समस्या हो रही थी।