भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने घोषित की कार्यसमिति

देहरादून
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। समिति में कुल 34 सदस्य शामिल हैं। वहीं अब इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का नया अभियान पार्टी के पुराने और उदासीन नेताओं को एक्टिव करने का होगा। यह अभियान वे छह अप्रैल से शुरू करेंगे।
इस अभियान के दौरान वे पुराने नेताओं के पास जाएंगे और उनसे सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करेंगे। उनके पास पुराने खांटी नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी देने का एक प्लान भी है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारियों की भूमिका तय होगी।