दो अलग घटनाओं में 19 साल की एक युवती के साथ 3 लोगोंने किया दुष्कर्म

दो अलग घटनाओं में 19 साल की एक युवती के साथ 3 लोगोंने किया दुष्कर्म
Spread the love

मुंबई

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां में दो अलग-अलग घटनाओं में 19 साल की एक युवती के साथ दो घंटे के अंतराल पर तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रबाले एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि युवती को 18 फरवरी को घाटकोपर से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन वह ट्रेन नहीं पकड़ पाई। इसके बाद वह दूसरी ट्रेन पकड़ कर ठाणे जिले के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पहुंची और रात में स्टेशन पर ही सो गई।

उन्होंने बताया कि अगले दिन वह ट्रेन पकड़ कर दिवा स्टेशन पहुंची और वहां उसने पैसे के लिए अपनी नाक की बाली बेंचने में एक महिला की मदद मांगी। लेकिन रात तक वह बाली बेच नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती सड़क पर घूमने लगी और करीब साढ़े आठ बजे उसने एक होटल के पास पहुंच कर एक ऑटो चालक को पास के रेलवे स्टेशन पर छोड़ने को कहा। इस पर चालक उसे नवी मुंबई के महापे इलाके की एक जर्जर इमारत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे पास के एक मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे युवती ने स्कूटर से दो जा रहे दो व्यक्तियों से मदद मांगी। उन्होंने युवती को स्कूटर में बैठा लिया और घंसोली ले जा कर उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 23 फरवरी को मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को 29 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!