होली की मस्ती में डूबी राजधानी रायपुर

रायपुर
रंगो के त्यौहार में कोरोना वायरस के डर को भूलकर राजधानीवासियो ने दुगुनी उत्साह से जमकर होली खेली। बीते मंगलवार होली के दिन सुबह से ही लोग अपनी -अपनी टोली के साथ होली खेलने सड़को पर उतरे और देर शाम तक रंग से सराबोर होकर होली खेलते हुए नजऱ आये । शहर में शांति व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की भी लापरवाही नहीं बरती गयी। पुलिस और यातायात विभाग के जवानो ने आपस में सामजंस्य मिलाकर शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुबह से अपनी ड्यूटी अच्छी से निभायी नतीजन शहर में किसी प्रकार का शोर-शराबा नहीं हुआ बल्कि रायपुरियंस ने भी शांति और सौहार्द के बीच फाल्गुन महोत्सव होली मनाया।
शहर के अलग- अलग हिस्सों में होली धुलेंडी के दिन कोरोना वायरस के डर को भुलाकर लोगो ने इसे खूब एन्जॉय किया। दरअसल ,ठीक होली से पहले प्रदेश में कोरोना वायरस के दस्तक से जहाँ आमजन त्यौहार मनाने को लेकर चिंतित थे। इतना ही नहीं होलिका दहन के शाम तक बाजारों की रौनक फीकी नजऱ आ रही थी लेकिन फिर भी त्यौहार की उत्साह में लोगो ने रंगो से भरे पिचकारियों से जमकर एक-दूसरे पर रंग बरसाये। वही आमजनो ने फिर भी कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार कैमिकल युक्त रंगो के बजाय रायपुरियंस ने हर्बल कलर और फूलो से होली खेली।
कोरोना के चलते होली मिलन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे जिसके चलते लोगो में त्यौहार की उत्सुकता में कम होगयी थी। लेकिन फिर भी कॉलोनियों और रेजिडेंशियल एरिया के साथ ही कुछ आयोजकों ने भी होली मिलन का कार्यक्रम रखा था। होटलो और वंडर लैंड पार्को में किये गए होली मिलान के आयोजनों में युवाओ द्वारा अधिक संख्या में हिस्सा लिया गया और होली को खूब मस्ती से मनाया गया।
होली पर असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न हो इसे देखते हुए शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया था। इतना ही नहीं जवानो को सिक्स पॉइंट में मुस्तैद किया गया था। इसके साथ ही टू और फोर व्हीलर से पेट्रोलिंग भी किया जा रहा था। नतीजन शहर में यदि टू व्हीलर पर तीन सवारी देखा गया तुरंत कारवाही भी किया गया। इस तरह से डिस्ट्रिक्ट फॉर्स पुलिस जवानो और ट्राफ्फिक जवानो ने मिलक्र शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखा। सुबह से अपने परिवार और त्यौहार की ख़ुशी भूलकर ये जवान ड्यूटी कर रहे थे। वही इनका प्रयास सफल रहा किसी प्रकार से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। वही एसपी आरिफ शेख ने सोशल मिडिया के जरिये सेफ होली मानने के लिए अपील किया था।