ACB की टीम ने महिला ASI को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार

ACB की टीम ने महिला ASI को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Spread the love

दुमका

झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को दुमका नगर थाने में पदस्थापित एक महिला सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) को एक व्यक्ति से 3 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जामताड़ा जिले के पविया ग्राम निवासी सीमोन सोरेन ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दुमका नगर थाने में पदस्थापित महिला एएसआई कल्याणी साहा किसी मामले उसे जेल भेजने की धमकी दी और बचने के एवज में 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है।

सत्यापन में शिकायत के सही पाए जाने के बाद एएसआई के खिलाफ कारर्वाई करने के लिए ब्यूरो में धावादल का गठन किया गया।सूत्रों ने बताया कि धावादल ने आज थाने में ही एएसआई कल्याणी को सीमोन से 3 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एएसआई को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी एएसआइ कल्याणी साहा वर्तमान में दुमका नगर थाने में पदस्थापित थीं। इससे पहले वह दुमका महिला थाने में भी पदस्थापित रही थीं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!