विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रिखी राम कौंडल का निधन

शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रिखी राम कौंडल का दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से मंगलवार को तड़के निधन हो गया। वह 70 साल के थे। भाजपा के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कौंडल ने बिलासपुर जिले में अपने पैतृक स्थान पर अंतिम सांस ली।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रिखी बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक निर्वाचित हुए। हालांकि 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री पी के धूमल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कौंडल के निधन पर शोक जताया है।