मुंबई : संक्रमित महिला ने अस्पताल में की आत्महत्या

कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई एक 29 वर्षीय महिला ने बुधवार को मुंबई के नायर हॉस्पिटल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह के वक्त की है, जब महिला ने कथित रूप से दुपट्टे की सहायता से वार्ड संख्या 25 के बाथरूम में फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय मुंबई के वर्ली निवासी इस महिला को हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अस्पताल कर्मियों और मरीजों ने शव लटकते देखा था। पुलिस ने कहा कि अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र में 117 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2801.बता दें कि देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां आज कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 66 मुंबई से और 44 पुणे से हैं। इसके बाद राज्य में अब तक सामने आए मरीजों की कुल संख्या 2801 हो गई है।