अमेरिका द्वारा डब्ल्यूएचओ की मदद रोकने पर यूएनओ चिंतित

संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) का कहना है कि अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को वित्तीय सहायता रोकने का निर्णय गलत समय पर लिया है। रूसी न्यूज एजेंसी से बातचीत में यूएनओ महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि कोविड-19 रोग कैसे पनपा, इतनी तेजी से विश्व में कैसे फैला, इससे संबंधित लोगों ने क्या काम किया? इन सवालों का जवाब तलाशने का समय आगे मिलेगा। गुटेरस ने कहा कि फिलहाल फंडिंग रोकने और डब्ल्यूएचओ के संसाधन सीमित करने का ठीक समय नहीं है। संगठन इस समय सबसे कमजोर व गरीब देशों में वायरस को रोकने पर काम कर रहा है।