बॉलीवुड सिंगर्स की ये तस्वीरें यकीनन पहले नहीं देखी होंगी, हिमेश रेशमिया को तो पहचानना भी हुआ मुश्किल

बॉलीवुड सिंगर्स की ये तस्वीरें यकीनन पहले नहीं देखी होंगी, हिमेश रेशमिया को तो पहचानना भी हुआ मुश्किल
Spread the love

बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरों पर तो आपकी खूब नजर पड़ी होगी। ये तस्वीरें अपने आप में एक कहानी समेटे हुए हैं। इन अनदेखी तस्वीरों को देख खुद स्टार भी उस वक्त में खो जाते हैं। अपने पसंदीदा स्टार्स की पुरानी तस्वीरें देखना फैंस को खूब भाता है। लेकिन आज हम आपको स्टार्स की नहीं बल्कि बॉलीवुड सिंगर्स की अनदेखी तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

इस एक तस्वीर में आप तमाम गायकों को एक साथ देख सकते हैं। तस्वीर में जोहरा जान, राजकुमारी, अमीरबाई कर्नाटकी, हमीदा बानू, गीता रॉय, लता मंगेशकर, मीना कपूर, सलमान मुखर्जी, तलत महमूद, दिलीप ढोलकिया, मो. रफी, शिव दयाल बतीश, जी.एम. दुर्रानी, किशोर कुमार और मुकेश मौजूद हैं।

किशोर कुमार के बचपन की अनसीन तस्वीर
सिंगिंग, एक्टिंग, म्यूजिक डायरेक्शन से लेकर लिरिक्स राइटिंग हर काम में माहिर किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसा है।

श्रेया घोषाल
श्रेया ने महज चार साल की उम्र में गायकी शुरू कर दी थी। टीवी शो ‘सा रे गा मा पा’ जीतकर उन्हें बिग ब्रेक मिला।

मोहम्मद रफी
मोहम्मद रफी ने 1940 से लेकर 1980 तक लगभग 26 हजार गानों को आवाज दी और इनमें से अधिकतर क्लासिक माने जाते हैं।

मुकेश
1923 में दिल्ली में जन्मे मुकेश ने महज 53 साल ही उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके गानों को हमेशा से संगीत प्रेमी पसंद करते आए हैं।

हिमेश रेशमिया
हिमेश संगीतकार, गायक होने के साथ- साथ निर्माता, गीतकार और अभिनेता भी हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। उन्हें तमाम पुरस्कारों से नवाजा गया है। वह हिंदी सिनेमा के पहले गायक हैं, जिन्हें डेब्यू सॉन्ग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह भारत देश के जाने माने प्लेबेक सिंगर हैं। उन्होंने अनगिनत हिट गाने गाए हैं। अरिजीत सिंह जब भी गाते है हर कोई उनकी खूबसूरत आवाज में मग्न हो जाता है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!