किसानों को रास आने लगी मूंग की खेती

आगरा में मूंग की खेती आगरा के किसानों को रास आने लगी है। यहां साल दर साल मूंग की खेती करने का चलन बढ़ रहा है। इस बार मूंग की ढाई गुना खेती की गई है। किसानों ने जैविक खाद के इस्तेमाल करने से फसल भी बेहतर है।
जिले में इस बार सात हजार हेक्टेयर से अधिक मूंग की खेती की है। मार्च में इसकी बुवाई हुई और 90 दिन में फसल तैयार हो जाती है। इस समय मूंग की फसल लगभग तैयार हो गई है। किसानों ने बताया कि इसमें प्रति हेक्टेयर 12 से 15 क्विंटल तक पैदावार होती है। इसकी प्रति हेक्टेयर की लागत सात से आठ हजार रुपये है। बाजार में छह से सात हजार रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिल जाते हैं।