टेलीविजन पर देवी- देवता बन हिट हुए ये सितारे

टेलीविजन पर देवी- देवता बन हिट हुए ये सितारे
Spread the love

छोटे पर्दे पर धार्मिक टीवी शोज का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिलता रहा है। वहीं लॉकडाउन के बीच टेलीविजन पर पूरे समय पौराणिक धारावाहिकों की धूम रही। इन सभी टेलीविजन सीरियल्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

केवल सीरियल्स ही नहीं बल्कि इसके किरदारों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। दर्शक इन किरदारों को असल में ही देवी देवता का रूप मान लेते हैं। इस स्पेशल पैकेज में हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जिन्होंने टीवी पर धार्मिक किरदार निभाकर लोगों के दिल में जगह बनाई।

नितीश भारद्वाज
छोटे पर्दे पर कई अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने कई धार्मिक टीवी शोज में देवी- देवताओं के किरदार निभाए हैं। ऐसे ही अभिनेता नितीश भारद्वाज ने टेलीविजन पर भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। नितीश को इस किरदार में उनके फैंस भगवान कृष्ण की ही तरह मानने लगे थे।

अरुण गोविल
अभिनेता अरुण गोविल को टेलीविजन के राम के नाम से भी जाना जाता है। अरुण गोविल साल 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर घर घर में प्रचलित हो गए थे। अरुण को उनके फैन भगवान राम ही मानने लगे थे।

दीपिका चिखलिया
रामानंद सागर की ही रामायण में माता सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था। इस किरदार में दीपिका को खूब पसंद किया गया था। उनको उनके फैंस असल में ही माता सीता मानने लगे थे।

मौनी रॉय
टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय ने टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में देवी सती का किरदार निभाया था। इस किरदार में मौनी को खूब पसंद भी किया गया था। इस सीरियल में मौनी के साथ अभिनेता मोहित रैना ने भगवान महादेव का किरदार निभाया था।

ग्रेसी सिंह
संजय दत्त के साथ फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में नजर आने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ग्रेसी ने भी टेलीविजन शो संतोषी मां में माता संतोषी का किरदार निभाया था। इस किरदार में ग्रेसी को खूब पसंद किया गया था।

 

 

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!