इतनी पढ़ी लिखी हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये हसीनाएं

इतनी पढ़ी लिखी हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये हसीनाएं
Spread the love

बॉलीवुड की तरह अब टॉलीवुड और कॉलीवुड की हीरोइनें भी चर्चा में रहती हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में हिंदी सिनेमा के दर्शकों पर छाप भी छोड़ रही हैं। लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार्स के बारे में लोगों को कम जानकारी होती है जैसे कि वे कितने पढ़े-लिखें हैं। काजल अग्रवाल साउथ की सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही वह बॉलीवुड में फिल्म ‘सिंघम’, ‘स्पेशल 26’ में भी नजर आ चुकी हैं। काजल ने के. सी. कॉलेज से मास मीडिया में स्पेशलाइजेशन किया।

तमिल और तेलुगू फिल्मों के बाद बॉलीवुड फिल्म ‘यारियां’ और ‘अय्यारी’ में नजर आईं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन किया है। वह साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘ध्रुवा’ में भी नजर आ चुकी हैं। तापसी पन्नू साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह बॉलीवुड में फिल्म ‘नाम शबाना’ से फेमस हुई थीं। इसके बाद वह फिल्म ‘पिंक’ और ‘जुड़वा 2’ में भी दिखाई दी हैं। बता दें तापसी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई जय माता कौर पब्लिक स्कूल अशोक विहार से की है। उसके बाद गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है।

पूजा हेगड़े ‘ओका लैला कॉसम’ और ‘मुकुंदा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पूजा ने बॉलीवुड में फिल्म मोहनजोदाड़ो से डेब्यू किया था। उन्होंने मुंबई के MMK कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन आज टॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। श्रुति ने मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!