कंगना व बहन रंगोली बुरी फंसीं, पुलिस ने भेजा समन

कंगना व बहन रंगोली बुरी फंसीं, पुलिस ने भेजा समन
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल एक बार फिर मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, मुंबई के उपनगर बांद्रा की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद दोनों पर केस दर्ज किया गया है।

बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को समन भेजकर तलब किया है। पुलिस ने उन्हें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने को लेकर 23-24 नवंबर को पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!