पाकिस्तानी के अंग्रेजी: हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

पाकिस्तानी के अंग्रेजी:  हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल
Spread the love

पाकिस्तान के लोग अक्सर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक कैफे के मैनेजर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलता नजर आ रहा है। बता दें कि यह वीडियो खुद को कैफे की मालकिन बताने वाली दो महिलाओं ने बनाया और अपने मैनेजर की देसी अंग्रेजी के लिए माफी भी मांगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी मजे ले रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान के लोग वीडियो बनाने वाली दोनों महिलाओं की आलोचना कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कैनोली फूड चेन का कैफे सोल है। इसी कैफे की मालकिन उज्मा और दिया ने एक मिनट 18 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसमें वह अपने कैफे के मैनेजर आवेश से अंग्रेजी में अपना परिचय देने के लिए कहती हैं। जब मैनेजर सही से अंग्रेजी नहीं बोल पाता है तो वे उसका मजाक उड़ाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद दोनों महिलाओं की काफी आलोचना हो रही है।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!