अंकुश राजा के गाने में मचाया धमाल

अंकुश राजा के गाने में मचाया धमाल
Spread the love

भोजपुरी एक्टर अंकुश राजा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने गानों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अंकुश राजा को मुंबई में Most Dynamic Youtube Star का अवॉर्ड मिला है। अंकुश और राजा दो भाई हैं जो एक साथ भोजपुरी के गाने गाते हैं। हालांकि, लोगों को यही लगता है कि ये एक ही व्यक्ति का नाम है। दोनों भाइयों की शानदार बॉन्डिंग उनके गानों में भी नजर आती है। उनके गानों को करोड़ों व्यूज मिलते हैं और बैक-टू-बैक वह गाने रिलीज करते हैं। उनका गाना रिलीज के साथ ही सुपरहिट हो जाता है।

अंकुश राजा का गाना ‘लाखों दीवाने’ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे गए गानों में से एक हैं। अब तक इस गाने को 30 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये गाना 2 साल पहले रिलीज हुआ था। हाल में ही अंकुश ने ‘दुवारे बारात आई’ गाना यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने में प्रेमी- प्रेमिका के मिलन और दर्द बयां करता है। इससे पहले 1 दिसंबर को अंकुश ने ‘ए बेबी गुस्सा हो का’ रिलीज किया था।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!