तेंदुलकर :पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी

भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर मैनचेस्टर यूनाइटेड और पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी हैं।
सचिन को दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुरुषों की लिस्ट में 12वां स्थान मिला है, जबकि खिलाड़ियों में वह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, रोनाल्डो ओवरऑल लिस्ट में चौथे और मेसी इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। यह सर्वे एक इंटरनेट आधारित बाजार अनुसंधान और डेटा विश्लेषण फर्म यूगव (YouGov) ने किया था। इस साल के सर्वे में 38 देशों और प्रदेशों के 42 हजार लोग शामिल थे।