आज गुल पनाग का जन्मदिन है।

आज गुल पनाग का जन्मदिन है। उनका जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनका असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। वे एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, भारतीय फिल्म अभिनेत्री, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ हैं। उनके पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर थे जिसके कारण उन्होंने अपनी स्कूलिंग अलग-अलग स्कूलों से की। गुल पढ़ाई के दौरान स्पोर्ट्स और पब्लिक स्पीकिंग में दिलचस्पी रखती थीं।
गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का खिताब अपने नाम किया। गुल पनाग अपनी खूबसूरत स्माईल के लिए मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। गुल पनाग ने बॉलीवुड में अपना करियर 2003 में फिल्म ‘धूप’ से शुरु किया था।