चीन : पैंगोंग झील के पास पुल पूरा होने के करीब

चीन : पैंगोंग झील के पास पुल पूरा होने के करीब
Spread the love

चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपनी निर्माण गतिविधियां और तेज कर दी हैं। सीमा विवाद को लेकर भारत के साथ जारी सैन्य वार्ताओं के बीच उसने इन्हें रोका नहीं है। खबर है कि पैंगोंग त्सो झील के पास उसका पुल निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। गलवान इलाके में भी वह सड़कें व पुल बना रहा है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह से ली गई तस्वीरें जारी करते हुए यह दावा किया है।

पैंगोंग त्सो झील इलाके की उपग्रह से मिली नई तस्वीरों से पता चलता है कि चीन ने इस झील के उत्तरी व दक्षिणी तटों को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कार्य शीतकाल में और तेज कर दिया। यह पुल भारत द्वारा दावा की जा रही सीमा रेखा के एकदम करीब और दशकों से चीन के कब्जे में रहे हिस्से में बनाया जा रहा है।

ये तस्वीरें अंतरिक्ष फर्म मैक्सर टेक्नालॉजीज ने जारी की हैं और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों के साथ उनका विश्लेषण किया गया है। खबरों में कहा गया है कि चीन ने झील के उत्तरी इलाके में निर्माण कार्य पिछले साल सितंबर में शुरू किया था। यह अब दक्षिणी तट से कुछ मीटर दूर ही बाकी रह गया है और लगभग पूरा होने की कगार पर है। चीन ने शीतकाल में भी भारत से सटे इस सीमावर्ती इलाके में निर्माण कार्य तेजी से जारी रखा। ऐसी ही निर्माण गतिविधियां चीन ने गलवान इलाके में भी की हैं।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!