माल्टा की रोबेर्टा मेटसोला बनीं यूरोपीय संघ की अध्यक्ष

माल्टा की क्रिश्चियन डेमोक्रेट रोबेर्टा मेटसोला यूरोपीय संघ की संसद की अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने वाली सिर्फ तीसरी महिला हैं। वे यूरोपीय संसद की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष होंगी। मंगलवार को ही वे 43 साल की हो गई हैं।माल्टा की क्रिश्चियन डेमोक्रेट रोबेर्टा मेटसोला को यूरोपीय संघ की संसद का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने पिछले सप्ताह समाजवादी डेविड सासोली की मृत्यु के बाद दो साल के कार्यकाल के लिए यह पदभार ग्रहण किया। मेटसोला इस पद पर निर्वाचित होने वाली सिर्फ तीसरी महिला हैं। वे यूरोपीय संसद की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष होंगी।
मंगलवार को ही वे 43 साल की हो गई हैं। उनसे पहले 65 वर्षीय सासोली कई महीनों से बीमार थे और 11 जनवरी को उनकी मृत्यु के पहले से ही मेटसोला यूरोपीय संसद की कार्यवाहक अध्यक्ष थीं। मेटसोला को 616 मतों में से 458 मत मिले।