पृथ्वी से गुजरेगा बुर्ज खलीफा से भी बड़ा एस्टेरॉयड

पृथ्वी से गुजरेगा बुर्ज खलीफा से भी बड़ा एस्टेरॉयड
Spread the love

दुनिया भर के खगोल विज्ञानी की नींद उड़ी हुई है। वजह है बहुत अधिक रफ्तार से एक बेहद विशाल एस्टेरॉयड के पृथ्वी की देहरी तक आ जाने की दुर्लभ घटना। हर पल इस पर खगोल विज्ञानी की नजर बनी हुई है।

भारतीय समय के अनुसार, मंगलवार रात करीब 3:21 एक किमी (3280 फीट) लंबा एस्टेरॉयड करीब 20 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी से 19.3 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा। वैज्ञानिकों ने भरोसा जताया है कि यह एस्टेरॉयड धरती की परिधि नहीं लांघेगा। इसलिए इससे कोई खतरा नहीं है। इस एस्टेरॉयड को नंगी आंखों या दूरबीन नहीं देखा जा सकेगा।

इस एस्टेरॉयड का नाम (7482) 1994 पीसी-1 है। इस एस्टेरॉयड का आकार करीब 3,280 फीट है जो कि धरती पर मौजूद किसी भी इमारत से कहीं ज्यादा है। विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की लंबाई सिर्फ 2,722 फीट है। नासा के अनुसार यह बुर्ज खलीफा से भी बड़ा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!