भारत अगले वित्त वर्ष 500 अरब डॉलर का निर्यात करेगा

भारत अगले वित्त वर्ष 500 अरब डॉलर का निर्यात करेगा
Spread the love

भारत ने अगले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य तय किया है। अतिरिक्त विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) की ओर से शुक्रवार अपने निर्यात लक्ष्स के बारे में यह अहम जानकारी साझा की गई।

डीजीएफटी की ओर से कहा गया कि कोरोना महामारी ने देश को विश्व व्यापार के बारे में नए सिरे से सोचने और फिर से कल्पना करने के बारे में सिखाया है। बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक अमिय चंद्रा ने कहा कि दिसंबर 2021 में निर्यात 37.8 अरब डॉलर रहा, जो कि किसी एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। संबोधित करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष में हम 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य छूने के लिए तैयार हैं। अब तक पहले नौ माह में देश का निर्यात 301.38 अरब डॉलर रहा है। चंद्रा ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2027 तक 1,000 अरब डॉलर के निर्यात का है। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है ऐसी आशंका थी कि महामारी के दौर में विदेश व्यापार में तेजी से गिरावट आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि कोरोना ने हमें और मजबूत होना सिखाया।

अमेरिका भारत बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के नए अध्यक्ष अतुल केशप ने शुक्रवार को कहा कि अपने संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति कर चुके अमेरिका और भारत को इन्हें नए स्तर पर ले जाने के साथ द्विपक्षीय कारोबार में 500 अरब डॉलर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल के लिए बड़े लक्ष्य तय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दर्शाना आवश्यक है कि अमेरिका और भारत वैश्विक वृद्धि के वाहक हो सकते हैं, 21वीं सदी में समद्धि और वृद्धि के मॉडल बन सकते हैं। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच 2020-21 में कुल द्विपक्षीय कारेाबार 80.5 अरब डॉलर था, 2019-20 में यह 88.9 अरब डॉलर था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!