जर्मनी के नौसेना प्रमुख का इस्तीफा

जर्मनी के नौसेना प्रमुख के एचिम शॉनबाख ने हाल ही में भारत में एक कार्यक्रम के दौरान अपने ही देश की नीतियों के खिलाफ जाकर यूक्रेन संकट पर उल्टा बयान दिया था। साथ ही उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मान देने की बात कही थी। अपने नौसेना प्रमुख के ये बयान जर्मन सरकार को कुछ खास रास नहीं आए हैं, जिसके बाद श्योनबाख को रविवार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
शॉनबाख ने रूस और यूक्रेन संकट के साथ क्रीमिया पर दिए अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खेद भी जताया है। इसी के साथ उन्होंने अपना इस्तीफा जर्मनी की रक्षा मंत्री क्रिस्टीन लैंब्रेख्त को भेज दिया और खुद को ड्यूटी से तत्काल बर्खास्त करने की मांग रख दी। नौसेना प्रमुख ने बताया कि उनकी इस मांग को रक्षा मंत्री ने मान भी लिया है।