रूस को घेरने अमेरिका ने भेजे 12000 सैनिक

रूस को घेरने अमेरिका ने भेजे 12000 सैनिक
Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने रूस से लगने वाली सीमा लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया में 12,000 सैनिकों को स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में विजयी नहीं होंगे जो उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ छेड़ा है।

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 17 वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। कीव को तबाह करने के लिए रूस फाइनल तैयारी में लगा है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रशासन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर पाबंदी लगा दी है। वहीं इंटरनेशनल कोर्ट में भी रूस को घेरने की तैयारी हो रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!