रूस और यूक्रेन ने लगाए एक दूसरे पर आरोप

रूस और यूक्रेन ने लगाए एक दूसरे पर आरोप
Spread the love

यूएनएससी में जहां एक ओर रूस ने बयान दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि यूक्रेन में जैविक हथियार से जुड़ी सैन्य गतिविधियों के बारे में भ्रामक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। वहीं यूक्रेन ने रूस पर पलटवार करते हुए उसे पुतिन और उनके पागल गुर्गों का झुंड कहकर निशाना साधा है।

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के 16 दिन हो चुके हैं। इतने दिन बाद भी दोनों देशों के बीच जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। बल्कि रूस यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा करने से बस कुछ दिन दूर है। वहीं रूस ने दुनिया के सामने अपना पक्ष रखने के लिए शनिवार को यूएनएससी की बैठक बुलाई थी। इसमें उसने यह भी दावा किया कि यूक्रेन, अमेरिका के साथ मिलकर जैविक और रासायनिक हथियारों के उपयोग की योजना बना रहा है। हालांकि यूक्रेन ने रूस की इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।

यूएनएससी में रूस ने बयान दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि यूक्रेन में जैविक-रासायनिक हथियारों से जुड़ी सैन्य गतिविधियों की योजना के बारे में भ्रामक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड ने मूल रूप से इस तथ्य की पुष्टि की कि यूक्रेनी प्रयोगशालाओं में खतरनाक अध्ययन किए जा रहे थे।

 

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!