चेतक हेलीकॉप्टर के डायमंड जुबली समारोह में बोले रक्षा मंत्री

चेतक हेलीकॉप्टर के डायमंड जुबली समारोह में बोले रक्षा मंत्री
Spread the love

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि, हम रक्षा उप्तादन क्षेत्र में अपेक्षित गति से प्रगति नहीं कर पाए हैं। हम रक्षा आवश्यकताओं के लिए विदेशों पर निर्भर थे और यह निर्भरता बढ़ती ही गई। दरअसल, केंद्रीय मंत्री हैदराबाद में वायु सेना के चेतक हेलीकॉप्टर के डायमंड जुबली समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, पिछले कुछ वर्षों की घटनाओं को देखें तो हमारी सरकार ने डिफेंस प्रोडक्शन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमें रक्षा के क्षेत्र में हमें अपने कंधों को मजबूत करना होगा। भारत की रक्षा जरूरतें विदेशी राष्ट्रों के कंधों पर आधारित नहीं हो सकती हैं। भारत ने केवल सभ्यतागत मूल्यों, शांति और सच्चाई के लिए हथियार उठाए हैं। भारत का कभी किसी के खिलाफ आक्रामकता का कोई इरादा नहीं रहा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!