अमेजन कंपनी में भी बनेगी ट्रेड यूनियन

अमेजन कंपनी में भी बनेगी ट्रेड यूनियन
Spread the love
अमेरिका में यूनियन बनाने के प्रस्ताव पर कारखानों में मतदान कराया जाता है। 1980 के बाद से चलन यूनियनों के कमजोर होने का रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से फिर से यूनियन बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैँ। इनमें कई जगहों पर कर्मचारियों को सफलता हाथ लगी है।
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में एक अमेजन के सामने अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। अपने यहां मजदूर यूनियन बनने से रोकने की उसकी वर्षों पुरानी कोशिश आखिरकार नाकम हो गई है। अमेरिका में स्टेटेन आइलैंड स्थित अमेजन के वेयरहाउस के कर्मचारियों ने यूनियन बनाने संबंधी प्रस्ताव को बड़े बहुमत से पारित कर दिया है। इसके पहले अमेजन की जिस किसी इकाई में ऐसी कोशिश हुई, कंपनी उसे नाकाम करने में सफल रही। आरोप है कि कई जगहों पर कंपनी ने इसके लिए करोड़ डॉलर खर्च किए और विवादास्पद कदम उठाए।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!