मुंबई का व्यक्ति वडोदरा में नए स्ट्रेन से पीड़ित मिला

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया स्ट्रेन एक्सई बीए.2 स्ट्रैन से 10 फीसदी ज्यादा संक्रमित है। यह बीए.1 व बीए.2 का मिलाजुला रूप है।
गुजरात में XE स्ट्रेन का पहला केस मिला है। मुंबई का एक व्यक्ति वडोदरा में एक्सई पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले मुंबई में एक व्यक्ति इस नए स्ट्रेन से संक्रमित मिलने का दावा किया गया था। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे इनकार किया था। उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट में पुष्टि होने पर देश में दो एक्सई स्ट्रेन संक्रमित हो जाएंगे।
वडोदरा के स्वास्थ्य अधिकारी ने एक व्यक्ति के एक्सई से संक्रमित होने की सूचना दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया स्ट्रेन एक्सई बीए.2 स्ट्रेन से 10 फीसदी ज्यादा संक्रमित है। यह बीए.1 व बीए.2 का मिलाजुला रूप होने से ज्यादा संक्रमित है। इस सप्ताह के आरंभ में खबर आई थी कि दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंची एक महिला फैशन डिजाइनर में एक्सई स्ट्रेन मिला है।