हिमालयन कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों के मुद्दों पर होगी चर्चा: सीएम रावत

हिमालयन कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों के मुद्दों पर होगी चर्चा: सीएम रावत
Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मसूरी जिले में आज आयोजित हिमालयन कान्क्लेव में हिमालयी राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। इसमें पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। वन अधिनियम और वन क्षेत्र की अधिकता जैसे ज्वलन्त समस्याएं भी इस सम्मेलन का हिस्सा रहेगी। सभी राज्यों के ‘कॉमन एजेंडा’ पर भी सम्मेलन में चर्चा होगी। हिमालयी राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल-संचय, जल-संरक्षण की मुहिम को भी आगे बढाएंगे। हिमालयी राज्यों के सम्मेलन में स्वयं वह प्रमुख एजेंडा जल संरक्षण पर केंद्रित करेंगे। सीएम ने कहा कि नदियों, ग्लेशियर, झीलों और जल स्त्रोतों को संरक्षित करने के साथ ही सूख चुकी नदियों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। देश की अधिकांश नदियों का स्रोत हिमालय है। इसलिए प्रधानमंत्री के जल संचय अभियान में हिमालयी राज्यों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। बता दें कि हिमालयी राज्य किस प्रकार जल संरक्षण में केंद्र का सहयोग कर सकते हैं, इस पर भी मंथन किया जाएगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!