चंद्रयान-2 ने भेजा पृथ्वी का नजारा, इसरो ने जारी की तस्वीर

चंद्रयान-2 ने भेजा पृथ्वी का नजारा, इसरो ने जारी की तस्वीर
Spread the love

नई दिल्ली
मून मिशन पर निकले चंद्रयान-2 ने रविवार को पृथ्वी की पहली तस्वीर भेजी है। चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गई तस्वीरें न केवल अद्भुत और रोमांचक हैं, बल्कि चौंकाने वालीं भी हैं। पहली बार सामने आईं पृथ्वी की ऐसी तस्वीरें देख कर कोई भी हैरान हो सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से चांद पर भेजे गए चंद्रयान-2 ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसरो से मिली जानकारी के अनुसार ये तस्वीरें चंद्रयान 2 में लगे LI4 कैमरे द्वारा ली गईं हैं। इन तस्वीरों में पृथ्वी गहरे नीले रंग में अदभुत नजर आईं। यूनिवर्सल टाइमिंग के अनुसार चंद्रयान ने इन तस्वीरों को 17.32 बजे लिया है। यूनिवर्सल टाइम (UT) एक ऐसा मानक समय है, जो पृथ्वी के घूमने की औसत गति को बताता है। इसकी सबसे खास बता यह है कि यूनिवर्सल टाइम घड़ियों के नहीं, बल्कि तारों के आधार पर मापा जाता है। भारत यूनिवर्सल टाइम से 5.30 घंटे आगे है। चंद्रयान—2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया, जिसके बाद इसको पेरिजी (पृथ्वी से कम दूरी) 170 किमी और एपोजी (पृथ्वी से ज्यादा दूरी) 45,475 किलोमीटर पर स्थापित किया गया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!