प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख भारत रत्न से हुए सम्मानित

प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख भारत रत्न से हुए सम्मानित
Spread the love

नई दिल्‍ली
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ सम्मान समारोह प्रारंभ हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तीन शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित कर रहे हैं। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और गायक भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख इस सम्मान से सम्मानित कर दिया गया है। भूपेन हजारिका के बेटे तेज हजारिका ने उनके स्थान पर सम्मान ग्रहण किया। इन दोनों के अलावा राजनीतिज्ञ नानाजी देशमुख को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत रत्न प्राप्त करने के बाद मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बधाई दी। यह सम्मान देश में कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की शुरुआत जनवरी 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। पहला भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णण को दिया गया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!