13 Aug को सीएम ममता करेंगी चैतन्य महाप्रभु संग्रहालय का उद्घाटन

13 Aug को सीएम ममता करेंगी चैतन्य महाप्रभु संग्रहालय का उद्घाटन
Spread the love

कोलकाता
16वीं सदी के महान संत एवं समाज सुधारक चैतन्य महाप्रभु पर आधारित दुनिया का पहला संग्रहालय कोलकाता में खुलने जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 13 अगस्त को करेंगी। बागबाजार गौड़ीय मठ में ‘श्री चैतन्य महाप्रभु म्यूजियम’ नामक इस संग्रहालय का निर्माण किया गया है, जहां चैतन्य महाप्रभु से संबंधित सारी सूचनाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह संग्रहालय गौड़ीय मिशन कर स्वप्निल परियोजना है। गौड़ीय मिशन के सहायक सचिव एवं संग्रहालय के प्रभारी भक्ति निष्ठ मधूसूदन महाराज ने बताया कि 1,350 वर्गफुट जगह पर तीन मंजिला इमारत में संग्रहालय का निर्माण किया गया है। प्रत्येक माले में चैतन्य महाप्रभु के जीवन के विभिन्न चरणों को मॉडल, 3डी फिल्म और आडियो ट्रैक के माध्यम से दर्शाया गया है। संग्रहालय में गैलरियां, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, अर्काइव और मेडिटेशन रूम भी हैं।
संग्रहालय का डिजाइन नेशनल काउंसिल आफ साइंस म्यूजियम्स ने तैयार किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह संग्रहालय आज की पीढ़ी को चैतन्य महाप्रभु के बारे में जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। गौड़ीय मिशन के एक अधिकारी ने बताया कि संग्रहालय के निर्माण में 12 से 14 करोड़ रुपये की लागत आई है। गौड़ीय मिशन चैतन्य महाप्रभु की शिक्षा का दुनियाभर में प्रसार-प्रचार करता है। गौड़ीय मिशन के भारत में कई केंद्र हैं। लंदन और न्यूयार्क में मंदिर भी हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!