J&K : ईद के पर्व से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फहराया तिरंगा

J&K : ईद के पर्व से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फहराया तिरंगा
Spread the love

जम्मू,

शहर के पास पड़ते गांव भागथली स्थित मस्जिद में मुस्लिमों ने नमाज अता करते हुए जम्मू व कश्मीर में अमन व भाईचारे की कामना की है। ईद के पर्व से पहले यहां नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तिरंगा फहराया। मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहले भारत माता जयघोष करते हुए कहा कि जम्मू- कश्मीर में अमन और शांति के साथ-साथ उचित विकास हो। इस दौरान मोहम्मद रफीक और मस्कीन ने कहा कि धारा 370 और 35ए हटाए जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जबकि वे सिर्फ और सिर्फ विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर वे ईदगाह में भी नमाज अदा कर अमन शांति की कामना करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाकर इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया है। जिसका मुस्लिम समुदाय ने स्वागत किया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!