हिंदुस्तानी मुसलमानों के लिए भारत जैसा देश और नरेंद्र मोदी जैसा नेता नहीं मिल सकता: हुसैन

हिंदुस्तानी मुसलमानों के लिए भारत जैसा देश और नरेंद्र मोदी जैसा नेता नहीं मिल सकता: हुसैन
Spread the love

मुंबई

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए पूरा देश और सभी समाज उनके साथ खड़ा है और मुस्लिम समाज इसमें पीछे नहीं रहेगा। कोल्हापुर, सांगली, सतारा जैसे जिले में जिस तरह से प्राकृतिक विपदा आई इसके शिकार हुए लोगों को पूरी मदद दी जाएगी। बांद्रा में मुस्लिम खटीक समाज सेवा संस्था के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुसैन ने कहा कि हिंदुस्तानी मुसलमानों के लिए भारत जैसा देश, हिंदुओं जैसे दोस्त और नरेंद्र मोदी जैसा नेता कहीं नहीं मिल सकता। इस मौके पर जान की बाजी लगाकर बाढ़ में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले वीर जवानों को मुस्लिम दही हंडी पथक ने मानव पिरामिड बनाकर सलामी दी। इस दौरान राज्य मुस्लिम खटिक समाज सेवा संस्था और महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी अराफात शेख ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 100 से ज्यादा प्लंबर, पेंटर और सुतारों के दस्ते को बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद के लिए भेजा। साथ ही नवभारतीय शिववाहतुक संगठन की तरफ से बाढ़ग्रस्तों को राहत सामग्री भेजने के लिए मुफ्त ट्रक, टेंपो उपलब्ध कराने की घोषणा की।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!