छत्तीसगढ़ में तीन तलाक़ का मामला दर्ज, पीड़िता गर्भवती

छत्तीसगढ़ में तीन तलाक़ का मामला दर्ज, पीड़िता गर्भवती
Spread the love

देश में तीन तलाक कानून लगू होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला मामला सोमवार को दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले के आरोपी पीड़िता के पति को हिरासत में ​ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। कोरिया जिले के एसपी विवेक शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली परवीन ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। शिकायतकर्ता महिला गर्भवति है। पीड़िता को पहले से ही चार बच्चे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति पीड़िता के साथ रोज झगड़ा करता था। इसके अलावा महिला के साथ मारपीट भी किया करता था। आज झगड़ा के बाद उसने महिला को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला मनेन्द्र नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मनेन्द्रनगर थाना क्षेत्र का ही स्थाई निवासी है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!