नाइजीरिया : जिगावा में 2 इमारतों के ढहने से 5 की मौत

नाइजीरिया : जिगावा में 2 इमारतों के ढहने से 5 की मौत
Spread the love

अबुजा

नाइजीरिया के जिगावा में दो अलग-अलग स्थानों पर दो आवासीय इमारतों के ढह जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय सरकार के प्रमुख सालिसु गरबा-कुबायो ने कहा राज्य के किरिकासम्मा इलाके में ये दोनों हादसे कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के बाद हुए। गरबा-कुबायो ने कहा कि एक परिवार के तीन लोगों की मौत तब हुई जब कुराडुगे में अचानक उनका घर ढह गया, जबकि इसी क्षेत्र के मदाची गांव में उनके घर ढहने से दो अन्य लोगों (एक व्यक्ति और उसकी पत्नी) की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के बाद, किरिकासम्मा में 30 से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़ से कम से कम 330 घर नष्ट हो गए।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!