मून मिशन चंद्रयान-2 ने आज चंद्रमा की तीसरी कक्षा में किया प्रवेश

मून मिशन चंद्रयान-2 ने आज चंद्रमा की तीसरी कक्षा में किया प्रवेश
Spread the love

नई दिल्ली/बेंगलुरु
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 28 अगस्त को चंद्रमा की तीसरी कक्षा में प्रवेश कर गया है। इसरो ने चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में सुबह 9.04 बजे डाला। इस ऑर्बिट में चंद्रयान-2 अगले दो दिनों तक चंद्रमा का चक्कर लगाएगा। इसके बाद अगले चरण में 30 अगस्त को चंद्रयान-2 को चौथी और एक सितंबर को चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में डाला जाएगा।
चंद्रयान-2 ने सोमवार को चंद्रमा की सतह की कुछ तस्वीरें ली थी जिसमें कई विशाल गड्ढे (क्रेटर) दिखाई दिए थे। इसरो ने तस्वीरों को साझा करते हुए एक बयान में कहा था कि चंद्रयान द्वारा जो तस्वीरें ली गई हैं वे सोमरफेल्ड, किर्कवुड, जैक्सन, माक, कोरोलेव, मित्रा, प्लासकेट, रोझदेस्तवेंस्की और हर्माइट नामक विशाल गड्ढों की हैं।
इन विशाल गड्ढों का नाम महान वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष यात्रियों और भौतिक विज्ञानियों के नाम पर रखा गया है। विशाल गड्ढे मित्रा का नाम भारतीय भौतिक विज्ञानी व पद्म भूषण से सम्मानित प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्रा के नाम पर रखा गया है। प्रोफेसर मित्रा को आयनमंडल और रेडियोफिजिक्स के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाना जाता है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!