अवैध संबंध के चलते पति ने तेजधार हथियार से पत्नी का किया कत्ल

अवैध संबंध के चलते पति ने तेजधार हथियार से पत्नी का किया कत्ल
Spread the love

मोगा
मोगा जिले के गांव चडि़क्क में कल रात एक पति ने तेजधार हथियार से अपनी ही पत्नी का कत्ल कर दिया। मृतका की पहचान ज्योति रानी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पति और उसके दोस्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला का पति बलवंत सिंह अपने दोस्त जस्सा सिंह के साथ घर पर बैठ कर शराब पी रहा था, जिसे बलवंत की पत्नी ज्योति रोक रही थी, जिसके चलते बलवंत ने गुस्से में आकर ज्योति के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों से तो ये भी पता चला है कि उसकी पत्नी के जस्सा सिंह के साथ पिछले कुछ समय से अवैध संबंध चल रहे थे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!